भावना योग बच्चों के लिए
जैन साधना में जो ध्यान है वह चित्त की एकाग्रता का नाम है और वहां तो यह कहा गया कि यदि तुम ध्यान की गहराई में डूबना चाहते हो तो ‘तुम कोई भी चेष्टा मत करो, कुछ बोलो मत, कुछ सोचो मत, आत्मा को आत्मा में स्थिर रखो; यही परम ध्यान है।’ शून्य भाव में पहुंच जाना, विचार शून्य, विकल्प शून्य, क्रिया शून्य, वह परम ध्यान है। उस परम ध्यान को पाने के लिए क्या करें, तो कहते ‘यदि तुम विशिष्ट ध्यान की सिद्धि के लिए अपने चित्र को स्थिर करना चाहते हो इष्टाइष्ट पदार्थों में राग द्वेष मोह मत करो। सामने जो आ जाए उसे जानो और देखो, उस सहज भाव का नाम ही ध्यान है। बाकी है जो प्रक्रिया का ध्यान है वह एक यौगिक क्रिया जिसे जैन साधना में अधिक महत्व नहीं दिया गया है। जैन ध्यान में योग की शुद्धि की जगह उपयोग यानी भावों की शुद्धि को महत्व दिया गया। हमें उस तरफ ध्यान देना चाहिए और उसके बहुत अच्छे परिणाम भी है, जो वर्तमान की साइकोलॉजी से भी जुड़े हुए हैं।
भावना योग बच्चों के लिए एक सरल और प्रभावी अभ्यास है, जो उनके मन में सकारात्मक भाव, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन विकसित करता है। शुद्ध भावनाओं और सजग चिंतन से बच्चे तनाव, भय और चंचलता को नियंत्रित करना सीखते हैं। इससे करुणा, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। नियमित भावना योग बच्चों के मानसिक विकास, संस्कार निर्माण और शांत, प्रसन्न व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होता है।
भावना योग बच्चों के लिए एक कोमल, सरल और अत्यंत उपयोगी साधना है, जो उनके मानसिक, भावनात्मक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अभ्यास में बच्चों को शुद्ध भावनाओं, सकारात्मक सोच और सजगता के साथ अपने मन को समझने की शिक्षा दी जाती है। भावना योग से बच्चे अपने भीतर उठने वाले क्रोध, भय, ईर्ष्या और चंचलता को पहचानना और शांत करना सीखते हैं।
नियमित भावना योग अभ्यास से बच्चों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है। करुणा, मित्रता, समता और कृतज्ञता जैसे भाव उनके स्वभाव में सहज रूप से आने लगते हैं, जिससे उनका व्यवहार संतुलित और सौम्य बनता है। यह साधना बच्चों को बिना किसी दबाव के भीतर से अनुशासित बनाती है।
भावना योग बच्चों के मन को शांत और प्रसन्न रखता है, जिससे पढ़ाई में रुचि बढ़ती है और तनाव कम होता है। यह अभ्यास उन्हें संवेदनशील, समझदार और जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने में सहायक होता है तथा जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है।
इसे ही स्तुति और बंदना को प्रार्थना में गर्भित किया और कायोत्सर्ग को सामायिक में गर्भित करके कार्यक्रम डिजाइन किया गया। नया कुछ नहीं, भगवान की बातों की नयी व्याख्या है। चार चीज़ें है प्रार्थना inner nourishment , प्रतिक्रमण inner cleaning , प्रत्याख्यान inner resolution और सामायिक inner reflection जो हमारे भीतर के अंतःकरण की शुद्धि की प्रक्रिया है। इसमें सबसे पहले भगवान से कुछ अच्छी प्रार्थना करते हैं अपने आपको सकारात्मक शांत और सक्षम बनाने की; इसके बाद हम अपने अतीत के दोषों को झांक कर के उसे साफ करने की कोशिश करते हैं, अपनी निंदा- गृहा करते हुए मन को साफ और स्वच्छ बनाना, फिर भावी जीवन को, आज के दिन को उत्सव की तरह मैं कैसे जियूं इस संकल्प को दोहराते है यह प्रत्याख्यान कहलाता है और इसके बाद आत्म से लीनता सामायिक, ‘शुद्धोहम बुद्धहम निरंजनओहम’ मैं शांत हूं मैं स्वस्थ हूं मैं निरंजन हूँ। इस पद्धति को अपनाएं इसे आजकल पश्चिम में न्यूरोसाइको इम्यूनोलॉजी नाम दिया है।
न्यूरोसाइकोइम्यूनोलॉजी क्या है जब हम सोचते हैं तो हमारी भावनाओं का हम पर बहुत असर पड़ता है हमारी भावनाओं से हमारी ग्रंथियों में परिवर्तन आता है हमारी अनेक ग्रंथियां है जितनी अंत स्रावी ग्रंथि है हमारी भावनाओं से प्रभावित होती है। कोई व्यक्ति एकदम उदास बैठा हो रो रहा हो उसका चेहरा दिखे उसे कोई मोटिवेट कर दे उसके मन के बोझ को उतार दे देखते देखते चेहरा खिल जाता है। उदास क्यों हुआ उसके अंदर की गलतियों में वैसा स्त्राव हुआ, चेहरा खिला क्यों क्योंकि उसकी ग्रंथियों का स्त्राव बदल गया। यह रोज का अनुभव है, तो जब हम सोचते हैं हमारी भावना से हमारे न्यूरो सिस्टम में भी परिवर्तन होता है क्योंकि हमारी अंतः स्रावी ग्रंथियों में बदलाव आता है और उससे हमारी इम्युनिटी में असर पड़ता है। तो भावना योग एक ऐसी प्रक्रिया है जो तन को स्वस्थ, मन को मस्त और आत्मा को पवित्र बनाती है।
भावना योग के विषय में एक अनुभव, एक पुस्तक में था कि एक के घुटने का ऑपरेशन होना था डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले लिया लेकिन जब उसको इस तरह के ट्रीटमेंट की बात की गई उसने अपने ऑपरेट न करवाकर अपनी भावनाओं के बल पर घुटने को ठीक कर लिया। एक का हार्ट का ऑपरेशन होना था वह हार्ट के ब्लॉकेज को भावनाओं के बल पर खोल दिया। उसके लिए चाहिए कि हम अपने शरीर के जो एनाटॉमी है उसका ध्यान रखें और जहाँ जहाँ ब्लॉकेज है अपनी भावनाओं से वहां अच्छी तरंगे भेजें उसकी क्लीनिंग करें। उस समय मुनिश्री प्रमाणसागर जी स्वयं को एक प्रॉब्लम हुई उनके दाहिने हाथ में एक नस सूखने लगी। यह 2009 की बात है, 2008 से ये प्रॉब्लम हुई थी नस सूखने के कारण हाथ पौन इंच पतला हो गया और उस समय पिच्छी भी भारी लगती थी जबकि पिच्छी का वजन 200 ग्राम से ज्यादा नहीं होता पिच्छी भी वजनदार लगती थी। डॉक्टरों ने देखा MRI हुआ veins सूख गई, इसका कोई इलाज नहीं और आज भी मेडिकल के हिसाब से इसका कोई इलाज नहीं है। लेकिन मुनिश्री ने अपनी भावनाओं के बल पर मेंटल रेडिएशन देकर उसको ठीक कर दिया। आज दोनों हाथ ठीक है।
तो यदि भावना योग को दोहराएंगे यह आपके लिए बहुत उपयोगी है। प्रमाणिक एप पर उपलब्ध है। अपने शरीर को आप दिन भर अच्छा काम लेना चाहते हैं तो आधा घंटा तो आपको देना पड़ेगा। आधा घंटा अपने शरीर को देंगे तो बाकी बचे साढ़े 23 घंटे में आपको अलग ऊर्जा होगी, आप अपने प्रति ज्यादा सकारात्मक हो सकेंगे, शांत हो सकेंगे। पर्युषण से भावना योग जब शुरू किया तो बहुत लोगों ने अपना एक्सपीरियंस मुनिश्री के पास आकर शेयर किया, पत्रों के माध्यम से भी बात की कि उनके जीवन में व्यापक बदलाव है। यह बदलाव घटित होगा तभी, जब आप ऐसा कर सकेंगे। सुबह, सुबह ना हो तो शाम को, सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है यह बहुत अच्छी चीज है। हमें इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। यह मूलतः जैन साधना है, भगवान महावीर की साधना है। मुनिश्री ने इसे बहुत रिसर्च के बाद तैयार किया, गाइडेड मेडिटेशन भी आजकल चलता है तो उसको ऑन करिए, सुनते जाइये और जो निर्देश आपको मिले वैसा महसूस करते जाइये। आप देखेंगे कि आपका मन कितना शांत होता है, कितना संयत होता है। चीजों की उपलब्धि के लिए हमारे पास कुछ नहीं है, मन की शांति के लिए आप चाहोगे इससे बढ़कर और कुछ नहीं है।
Frequently asked questions
भावना योग से जुढे सभी सवालों का जबाव आप को यहाँ मिलेंगे |
भावना योग की बात है, वह ध्यान नहीं है। वह एक अलग साधना, एक अभ्यास, एक ऐसा योग जिसके बल पर हम अपनी आत्मा का निर्मलीकरण कर सके, अपनी चेतना की विशुद्धि बढ़ा सकें। वर्तमान में एक सिद्धांत विकसित हुआ ‘ला ऑफ अट्रैक्शन’ हमारे विचार साकार होते हैं, हम जैसा सोचते हैं जैसा बोलते हैं जैसी क्रिया करते हैं संस्कार हमारे सबकॉन्शियस में पड़ जाते हैं ।
भावना योग कोई भी कर सकता है यह किसी धर्म से नहीं जुड़ा अपितु कोई भी इसे अपने जीवन मैं उतार कर अपना जीवन सुखी और समृद्ध बना सकता है
भावना योग करने मैं कोई फिक्स समय नहीं है आप जितने समय करना चाहते हैं कर सकते हैं, अगर आप व्यस्त हैं तो अपने डेली जीवन मैं ५ मिनट्स मैं भी इसे कर सकते हैं |
