भावना योग (5 मिनट में) सुबह उठते ही ऊर्जावान दिन के लिये
भावना योग (5 मिनट में) सुबह उठते ही दिन को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाने की एक सरल साधना है। जागने के बाद शांत भाव से बैठकर श्वास पर ध्यान दें और मन में शुद्ध, प्रसन्न और कृतज्ञ भाव जाग्रत करें। कुछ क्षणों के लिए समता, शांति और आत्मबल की भावना करें। यह छोटा-सा अभ्यास मन को स्थिर करता है, ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करता है और पूरे दिन के लिए उत्साह, स्पष्टता व सकारात्मकता प्रदान करता है।
Frequently asked questions
भावना योग से जुढे सभी सवालों का जबाव आप को यहाँ मिलेंगे |
भावना योग की बात है, वह ध्यान नहीं है। वह एक अलग साधना, एक अभ्यास, एक ऐसा योग जिसके बल पर हम अपनी आत्मा का निर्मलीकरण कर सके, अपनी चेतना की विशुद्धि बढ़ा सकें। वर्तमान में एक सिद्धांत विकसित हुआ ‘ला ऑफ अट्रैक्शन’ हमारे विचार साकार होते हैं, हम जैसा सोचते हैं जैसा बोलते हैं जैसी क्रिया करते हैं संस्कार हमारे सबकॉन्शियस में पड़ जाते हैं ।
भावना योग कोई भी कर सकता है यह किसी धर्म से नहीं जुड़ा अपितु कोई भी इसे अपने जीवन मैं उतर कर अपना जीवन सुखी और समृद्ध बना सकता है
भावना योग करने मैं कोई फिक्स समय नहीं है आप जितने समय करना चाहते हैं कर सकते हैं, अगर आप व्यस्त हैं तो अपने डेली जीवन मैं ५ मिनट्स मैं भी इसे कर सकते हैं |
